जैसा कि आप जानते है कि, रासायनिक उर्वरकता को बडाने के लिऐ हम खाद का प्रयोग करते है । जैबिक तकनीकी की बदौलत और हाल ही मे हुऐ शौध के अनुसार आप मात्र 2 किलो दही के प्रयोग से करीब 25 किलो यूरिया खाद को बचा सकते है।
किसानो का मानना है कि आम तौर से फसलौं मे करीब 30 फीसदी की बढोतरी भी पायी गयी है। 25 किलो यूरिया का मुकाबला दो किलो दही ही कर रहा है | यूरिया की तुलना में दही मिश्रण का छिड़काव ज्यादा फायदेमंद साबित हो रहा है | किसानों की माने, तो यूरिया से फसल में करीब 25 दिन तक व दही के प्रयोग से फसलों में 40 दिनों तक हरियाली रहती है|
कैसे करें दही का मित्रण तैयार
सबसे पहले आप देशी गाय का दो लीटर दूध लै और इसे मिट्टी के बरतन में दही तैयार करें | अब इस तैयार दही में पीतल या तांबे का चम्मच डुबो कर रख दें| करीब इसे ढंक कर 8 से 10 दिनों तक छोड़ दे | इसके बाद इसमें हरे रंग की तूतिया निकलेगी | फिर बरतन को बाहर निकाल अच्छी तरह धो लें | बरतन धोने के दौरान जो पानी निकले उसी पानी से दही मे मिला कर मिश्रण तैयार कर लें |दो किलो दही में तीन लीटर पानी और मिला कर पांच लीटर मिश्रण बनेगा|
जरूरत के हिसाब से दही के इस 5 किलो मिश्रण में पानी मिला कर एक एकड़ फसल में छिड़काव कर सकते है| इसके प्रयोग से फसलों में हरियाली के साथ-2 लाही नियंत्रण भी होता है | फसलों को भरपूर मात्रा में नाइट्रोजन व फॉस्फोरस मिलता है | इससे पौधे अंतिम समय तक स्वस्थ रहते हैं|
0 on: "अब 2 किलो दही से बचा सकते है 25 किलो यूरिया"